झारखंड के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है। वे दिनांक 16 एवं 17 मई 2026 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाले Central and South Asia Senior Men’s Rugby Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डेविड मुंडा के चयन से झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाया है।
डेविड मुंडा का चयन उनके पूर्व में किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया. 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता, 2022 में पटना में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता और 2022 में भुवनेश्वर में आयोजित अंडर 18 कैम्प के आधार पर संभावित 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ था.
झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी
