वकील के अवतार में ममता बनर्जी, काला कोट पहनकर पहुंचीं कलकत्ता हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी गुरुवार को वकील की ड्रेस में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह हाई कोर्ट में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस सुजॉय पाल के सामने दलील रखेंगी। यह याचिका टीएमसी नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शिर्षान्या बनर्जी ने दायर की थी। उम्मीद है कि ममता बनर्जी सुनवाई के दौरान कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी। ममता बनर्जी इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं।

ममता बनर्जी  चुनाव नतीजों के बाद से लगातार चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं। वह बीजेपी से ज्यादा चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रही हैं। टीएमसी का कहना है कि एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग ने लोगों को वोटों से वंचित किया है। साथ ही वह वोटों की गिनती में भी गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कहना था कि बीजेपी ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading