पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, प्रार्थना सभा में गाया जाएगा राष्ट्रीय गीत

पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राएं नियमित रूप से राष्ट्रीय गीत का गाएंगे। इससे बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी।

राज्य भर के सभी स्कूलों में कक्षाओं की शुरुआत से पहले ‘वंदे मातरम’ को प्रार्थना गीत के रूप में शुरू किया जाएगा। इससे पहले राज्य के स्कूलों में पारंपरिक रूप से केवल राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ही गाया जाता था। ‘वंदे मातरम्’ भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसे प्रसिद्ध लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था।

पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग ने इस फैसले को लेकर सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। अब राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। यह नियम 18 मई (सोमवार) से लागू किया जाएगा। साथ ही निजी स्कूलों से भी राष्ट्रीय गीत को प्रार्थना सभा में शामिल करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading