फेसबुक पर ”दी डेली इंकलाब” नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरा और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है। दरअसल, ‘द डेली इंकलाब’ नामक एक फेसबुक पेज पर एक वीडियो में सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। हालांकि फेसबुक के इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।
वीडियो में हिंदी में बोलते हुए आरोपी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की बात कही है।वीडियो में हिंदी में बोलते हुए आरोपी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फेसबुक पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर बांग्लादेश का झंडा लगा हुआ है।
फेसबुक पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री (सुवेन्दु अधिकारी) को ‘सीमा पर ही दफनाने’ और उन पर हमला करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस वीडियो की सत्यता और इसे अपलोड करने वाले व्यक्ति की लोकेशन की जांच कर रही हैं।
इस घटना के बाद भारत बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
