मरांग बुरु पारसनाथ में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल होने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निमंत्रण

रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गिरिडीह स्थित मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ‘बाहा पर्व’ आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक उत्सव है, जो प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन में राज्यभर से श्रद्धालु और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री श्री फागू बेसरा, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक श्री विष्णु किस्कू, संरक्षक श्री महावीर मुर्मू, नाइके बाबा श्री चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम श्री राजेश किस्कू, श्री सुनील मुर्मू, संयोजक श्री सुशील मुर्मू, मरंग गुरू संस्थान के अध्यक्ष श्री शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती माइनों हेंब्रम तथा समिति के सदस्य श्री सुधीर बास्के, श्री फागु मरांडी, श्री सुरेश हेंब्रम, श्री राजेश सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन, श्री हीरालाल टुडू, श्री विनोद सोरेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading