असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे धार्मिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की जनता के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा आस्था के साथ-साथ राज्य की उन्नति के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।
