रांची:
माननीय राज्यपाल महोदय के निदेश पर लोक भवन स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026 तक खोला गया है। इस अवधि के अंतर्गत आज कुल 37,976 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
लोक भवन उद्यान का भ्रमण समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। उद्यान भ्रमण के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के उपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उद्यान भ्रमण का लाभ उठाएं।
