Jharkhand News National

केंद्रीय बजट में झारखंड की हुई है उपेक्षा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को कोडरमा के लोकाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में झारखंड की घोर उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड यदि अपने संसाधनों को दूसरे राज्यों में भेजने पर रोक लगा दे, तो देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी।

National ranchi

लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण हेतु खुला, एक दिन में 37,976 लोगों ने किया परिदर्शन

माननीय राज्यपाल महोदय के निदेश पर लोक भवन स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026 तक खोला गया है। इस अवधि के अंतर्गत आज कुल 37,976 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

Jharkhand News Latest News ranchi

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने किया फाइलेरिया उन्मूलन मास ड्रग अभियान का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने गुरुवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान छोटा नहीं होता। अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाता है कि यह पहल उनके स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए है।