असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियों को पुरा किया । पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर 20 नेताओं को स्टार प्रचारक घोषित करने की अनुमति मांगी है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए पास जारी करने का भी अनुरोध किया गया है।
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों में हिस्सा लेंगे।
20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाने का प्रस्ताव दिया है, उनमें डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी शामिल हैं।
अनुमति मिलते ही असम में बड़े पैमाने पर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें स्टार प्रचारक असम विधानसभा अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं और जनसंपर्क करेंगे।
