Jharkhand News Latest News

झारखंड बंद का व्यापक असर: सोमा मुंडा हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठन

रांची। आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही खूंटी, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

National ranchi

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता जरूरी : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट), यूनाइटेड फंड, सीएसआर, बीपीएचयू–पीएम एबीएचआईएम, सांसद एवं विधायक निधि तथा 15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Jharkhand News ranchi Sports

राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर रचा इतिहास

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को खेलगांव स्थित सिद्धो–कान्होस वेलोड्रोम स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया।

Jharkhand News Latest News

पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, 16 को मशाल जुलूस और 17 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान

राजधानी रांची के करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया भवन में विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 16 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 17 जनवरी को पूरे झारखंड में बंद बुलाया जाएगा।

Jharkhand News Latest News

झारखंड पुलिस के कांस्टेबल भरत उरांव का सड़क दुर्घटना में निधन, समाज में शोक की लहर

झारखंड पुलिस के कांस्टेबल एवं आदिवासी समाज के होनहार सपूत भरत उरांव का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ, जब वे अपने नन्हे बच्चे के इलाज के लिए ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Jharkhand News Latest News

उलीडीह को मिला नया खेल मैदान, अशोक मुंडा ने किया उद्घाटन

नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत अंतर्गत उलीडीह गांव को आज एक बड़ी सौगात मिली। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा एवं भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष व केन्द्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव अशोक मुंडा के सौजन्य से नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने किया। इसी अवसर पर मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भी विधिवत शुभारंभ हुआ।

Jharkhand News Latest News

खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या पर शोक, कैंडल मार्च कर दी गई श्रद्धांजलि

खूंटी क्षेत्र के आदिवासी समाज के पड़हा राजा स्वर्गीय सोमा मुंडा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई निर्मम हत्या से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर आज युवा नेता ओम शंकर गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल जलाकर स्वर्गीय सोमा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Jharkhand News National ranchi

राजधानी टुसू महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, लोक संस्कृति और परंपरा की दिखी भव्य झलक

झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने वाला ‘राजधानी टुसू महोत्सव’ आज रविवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

Jharkhand News ranchi

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रांची में “एक शाम युवाओं के नाम” कार्यक्रम 12 जनवरी को, देश-विदेश में होगा सीधा प्रसारण

श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची एवं जीवन प्रबंधन समूह के संयुक्त तत्वावधान में एक अभिनव और प्रेरणादायी अनुष्ठान “एक शाम युवाओं के नाम” का आयोजन 12 जनवरी 2026 को राजधानी रांची में किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिबडीह स्थित द कार्निवाल, न्यू अलकापुरी में संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा।

Jharkhand News National

खूंटी बंद का व्यापक असर, जनजीवन ठप

खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में आहूत बंद का गुरुवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए तथा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर दिया। बंद के कारण बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, जिससे आम जनजीवन और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।