झामुमो बुंडू नगर समिति गठन हेतु बैठक संपन्न

बुंडू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला अंतर्गत झामुमो बुंडू नगर समिति के गठन को लेकर आज 24 जनवरी 2026 को बुंडू नगर स्थित कुंती पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम ने की, जबकि तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में रांची जिला से जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, सुजीत कुजूर, महादेव मुंडा, रवि कुमार सहित बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर मुंडा तथा लखन मुंडा, चंद्रदेव मुंडा, जमील अंसारी, प्रेमा यादव, सुखराम मुंडा, बालेश्वर महतो, सुनील जायसवाल, समीर कुंडू, हर्षवर्धन शर्मा एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एक सशक्त नगर समिति के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर से आए कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर संवाद हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम ने कहा कि बुंडू नगर समिति का गठन कर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं, तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना हम सभी का उद्देश्य है। बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में संगठन को और अधिक सुदृढ़ करना होगा। आगामी नगर निकाय चुनाव में झामुमो की दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नगर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी मजबूत है और अब शहरी क्षेत्रों में भी मजबूती के साथ कार्य करना होगा।

बुंडू नगर समिति हेतु सर्वसम्मति से प्रस्तावित पदाधिकारी

अध्यक्ष पद:
▪️ श्री बबलू कुंडू

उपाध्यक्ष पद:
▪️ श्री दिलीप स्वासी
▪️ श्री अरशद अंसारी
▪️ श्री रूपेश मछुआ
▪️ श्री सूरज प्रकाश भगत
▪️ श्री सहोदर महतो

सचिव पद:
▪️ श्री ज्ञानेश मांझी

कोषाध्यक्ष पद:
▪️ श्री शिबू प्रजापति

संगठन सचिव पद:
▪️ श्री राकेश कुमार भगत
▪️ श्री संतोष तांती
▪️ श्री दिनेश जायसवाल

मीडिया सदस्य पद:
▪️ श्री रिशांत हलदार

उपरोक्त सूची को झामुमो केंद्रीय कार्यालय को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा। साथ ही चयनित समिति को बुंडू नगर के सभी 13 वार्डों की समिति गठन हेतु 10 दिनों का समय दिया गया है तथा सूची जिला समिति को समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading