Jharkhand News National

झामुमो बुंडू नगर समिति गठन हेतु बैठक संपन्न

बुंडू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला अंतर्गत झामुमो बुंडू नगर समिति के गठन को लेकर आज 24 जनवरी 2026 को बुंडू नगर स्थित कुंती पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम ने की, जबकि तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।