सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर विशाल मानव श्रृंखला का होगा आयोजन, 10 हजार से अधिक लोग लेंगे हिस्सा
धनबाद। धनबाद जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने को लेकर 25 जनवरी को एक अनोखी और व्यापक पहल की जा रही है। जिला प्रशासन के तत्वावधान में रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
