सिमडेगा थाना कांड संख्या 81/25 में नामजद और फरार अभियुक्त प्रीति कुमारी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया। प्रीति कुमारी, पिता राजकिशोर राय, रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीटी रोड भुइयां टोली की निवासी है।यह कार्रवाई ठगी के मामले में न्यायालय के निर्देश पर की गई। पुलिस ने विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया और निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।
इस दौरान सिमडेगा और रांची पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। कार्रवाई में सिमडेगा थाना के एएसआई अक्षयवर राम, कोतवाली थाना रांची के एसआई लाल बिहारी पांडे तथा एएसआई शांति कुमारी शामिल थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होती है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।