झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। आम से लेकर खास तक सभी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
अब सभी की निगाहें 27 तारीख को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा और नगर निकायों में नए जनप्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
इसबार झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में चुनाव हुआ। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कुल 43.43 लाख से अधिक मतदाता इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लगभग 21.31 लाख महिलाएँ शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 6,000 से ज्यादा प्रत्याशी के किस्मत का फैसला अब बैलेट की पेटी में बंद है। मतदान शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हुआ। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था की है। मतगणना (परिणाम) 27 फरवरी 2026 सुबह से शुरू होगी।
