रांची | 4 जनवरी 2026
आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में 3 जनवरी से प्रारंभ मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, बैंक ऑफ इंडिया सोसाइटी के सचिव एवं समाजसेवी संजय कुमार राय, बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार, समाजसेवी शंकर दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के पहले मैच में मरंग बुरू और बरियातू राजा स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बरियातू राजा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बंध गाड़ी फुटबॉल क्लब और एनएच-33 फुटबॉल क्लब आमने-सामने हुए, जिसमें एनएच-33 फुटबॉल क्लब विजेता रहा। दोनों विजेता टीमों के बीच हुए मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से बरियातू राजा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के अगले दिन, दिनांक 5 जनवरी 2026 को पहला मैच अभिमन्यु मुंडा फुटबॉल क्लब, नामकुम और मुंडा राजा ब्रदर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच पहन ब्रदर्स और आदर्श ब्रदर्स टेंडर, रातू के बीच होगा।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन श्री जगलाल पाहन, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, मुन्ना हेंब्रम, रवि सागर, पवन लोहार, राजीव रंजन, सुनील केरकेट्टा, रमेश उरांव, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा दे रही है, बल्कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के विचारों और विरासत को युवाओं तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम बन रही है।
