T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया, BCCI ने घोषित किया 131 करोड़ का इनाम


अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पर इनामों की बारिश हो गई है।

फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता को पुरस्कार राशि के रूप में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) मिले, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) की राशि दी गई।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह किसी भी क्रिकेट टीम के लिए अब तक घोषित की गई सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मानी जा रही है।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 131 करोड़ रुपये की यह राशि विजेता भारतीय टीम को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है और इसका सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading