आईपीएल का रोमांच अंतिम दौर में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ 11 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे मजबूत स्थिति में हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स को अब दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
