गुजरात की निरमा ठाकोर ने टाटा मुंबई मैराथन 2026 में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

पाटन। गुजरात के पाटण जिले के हाजीपुर गांव की रहने वाली निरमा ठाकोर ने 19वीं टाटा मुंबई फुल मैराथन 2026 में इंडियन एलीट महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। निरमा ठाकोर गुजरात राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, जिसे खेती बैंक के नाम से जाना जाता है, की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली एक गरीब किसान परिवार की बेटी निरमा ठाकोर ने अपनी अद्भुत सहनशक्ति और संकल्प का परिचय देते हुए 41.195 किलोमीटर की कठिन दूरी को महज 2 घंटे 49 मिनट 07 सेकंड में पूरा कर एक नया इतिहास रच दिया। उनकी यह उपलब्धि केवल खेल जगत की सफलता नहीं, बल्कि सहकार से समृद्धि की उस सोच का जीवंत उदाहरण है, जिसमें सहयोग व्यक्ति को सशक्त बनाता है, समुदाय को आगे बढ़ाता है और सपनों को हकीकत में बदलता है।

निरमा ठाकोर की खेल यात्रा संघर्ष, त्याग और अटूट इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक कहानी है। आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 19 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर प्रतिभा किसी भी ऊंचाई को छू सकती है।

खेती बैंक की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में निरमा ठाकोर ने अथक परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर टाटा मुंबई मैराथन 2026 में रजत पदक जीतकर अपने सपनों को साकार किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खेती बैंक के चेयरमैन डॉलर कोटेचा ने कहा कि बैंक की ब्रांड एम्बेसडर द्वारा हासिल की गई यह सफलता पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है और देश की युवा शक्ति के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी एवं गृह और सहकारिता मंत्री अमितभाई शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण को जो प्रोत्साहन मिल रहा है, वही ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियों की मजबूत नींव बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि खेती बैंक केवल वित्तीय लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात के मेहनती किसानों और युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी सतत निर्वहन कर रहा है।

खेती बैंक ने निरमा ठाकोर की इस रजत विजय को गर्वपूर्वक नमन किया है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading