दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में हासिल किया 41वां रैंक, तीसरे प्रयास में पाई बड़ी सफलता
झारखंड के दुमका जिले की बेटी सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से दुमका और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सफलता पर गर्व जता रहे हैं।
