करें योग रहे निरोग योगासन युगो युगो से चला आ रहा हमारे पूर्वजों ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सुंदर काया के लिए अपनाया था आज वही परंपरा को लोगों ने फिर से अपनाने की ठानी है इसी कड़ी में योग दिवस के अवसर पर स्माइल आश्रय गृह चिरौंदी, में योग दिवस का कार्यक्रम किया , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु योगा अर्चना ने अपने संबोधन मे कहा कि योग प्रार्थना है। इसका महत्व शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाये रखने मे है, जो लोगों को एक स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर संस्था के सचिव पुनिता राय ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावशाली, शक्तिशाली बनाता है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्माइल के परामर्शदाता सुश्री सुषमा सिंहा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच एक मधुर सामंजस्य स्थापित करने की एक प्राचीन कला है। स्माइल केयरटेकर ने भी अपने संबोधन मे कहा है कि योग आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ तनाव और अस्वस्थ जीवनशैली आम हो गई है। योग एक संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। मौके पर प्रबंधक शारदा प्रसाद ने कहा कि प्राणायाम और ध्यान हमें मानसिक शांति और एकाग्रता प्रदान करते हैं। यह न केवल हमें रोगों से मुक्त रखता है बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा और धैर्य का संचार भी करता है। जब हम नियमित रूप से योगासन करते हैं, तो हमारे शरीर में लचीलापन बढ़ता है, श्वास प्रणाली मजबूत होति है।मौके पर रेखा मुण्डा ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन मे शामिल करे और हर दिन योग करेंगे और स्वस्थ समाज के निर्माण कर सके। मौके पर योगाचार्य योगा बिथ अर्चना, सचिव पुनिता राय, परामर्शदाता सुषमा सिंहा, प्रबंधक शारदा प्रसाद, उषा कुमारी, रेखा कुमारी, फुलमणि कुमारी, वैष्णवी, किशोर कुमार दास, देवनारायण लोहारा, विजय उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





