National ranchi

राज्यपाल ने झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026 का किया उद्घाटन, बोले—देश के खनन क्षेत्र में झारखंड की भूमिका अहम

रांची। ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय संस्करण झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026” का उद्घाटन गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से अत्यंत समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झारखंड में पाया जाता है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Jharkhand News Latest News

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का देश के प्रतिष्ठित ‘वन टॉप्स’ सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में चयन

धनबाद। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है कि संस्थान की एक छात्र टीम को देशभर की टॉप 37 टीमों में शामिल किया गया है। इस टीम का चयन वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) के प्रतिष्ठित वन टॉप्स (वन टेप-आउट पर स्टूडेंट) प्रोग्राम के तहत हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में इंडस्ट्री-रेडी चिप डिजाइन टैलेंट तैयार करना है।