अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख पेसा पर झूठ फैलाकर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं चंपाई : सतीश पौल मुंजनी
रांची (देवेंद्र शर्मा)
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पेसा नियमावली को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन का बयान न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि यह आदिवासी समाज के बीच भ्रम, भय और अविश्वास फैलाने की एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।
