राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर रचा इतिहास
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को खेलगांव स्थित सिद्धो–कान्होस वेलोड्रोम स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया।
