कुछ घंटों में ही टूटा सीजफायर? ईरान की तेल रिफाइनरी में धमाका, UAE पर ईरानी मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के बीच की जंग 2 हफ्तों के लिए रुक गई है. दोनों देश 2 हफ्तों के सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए भी शर्तों के साथ ईरान राजी हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर पर कहा कि विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान चाहता है कि ऐसा हो, वे अब बहुत झेल चुके हैं! इसी तरह बाकी सब भी थक चुके हैं.

ईरानी तेल रिफाइनरी पर हमला, UAE पर भी मिसाइल अटैक

ईरान-अमेरिका ने दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान भले ही कर दिया हो लेकिन हमले अभी भी थमे नहीं है. ईरान पर भी हमले हो रहे हैं और ईरान भी हमले कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया है कि सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ईऱान के लावान द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ है. वहीं, UAE ने भी दावा किया है कि ईरान से लगातार मिसाइलें दागी जा रहीं हैं. UAE ने कहा कि उससे एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है.

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग थमे अभी कुछ ही घंटे गुजरे हैं और हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा है, “अगर दक्षिणी लेबनान में गोलीबारी कुछ ही घंटों में नहीं रुकी, तो वायु सेना और मिसाइल यूनिट्स तेल अवीव पर बमबारी करना शुरू कर देगी”.

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading