Jharkhand News

रांची में FTS YUVA नेशनल मीट 2026: राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

रांची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “FTS YUVA NATIONAL MEET–2026: अभिज्ञ 3.0” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

National ranchi

राज्यपाल ने झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026 का किया उद्घाटन, बोले—देश के खनन क्षेत्र में झारखंड की भूमिका अहम

रांची। ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय संस्करण झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026” का उद्घाटन गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से अत्यंत समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झारखंड में पाया जाता है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।