Jharkhand News

सुरक्षा के बीच शपथ ग्रहण समारोह निषेधाज्ञा लागू

रांची में नगर निकाय के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची द्वारा समाहरणालय भवन परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।