रांची के 15 ट्राइबल बच्चों से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात, दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का कराया भ्रमण
रांची के 15 ट्राइबल बच्चों को आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की। ये सभी बच्चे रांची के पारस नाथ स्कूल, हजाम के छात्र हैं, जिन्हें सामाजिक संस्था राउंड टेबल के सहयोग से दिल्ली लाया गया है।
