गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्नमोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों का हुआ रियल टाइम अभ्यास
रांची। आगामी 26 जनवरी 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के क्रम में आज 24 जनवरी 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ।
