Jharkhand News Latest News ranchi

Ranchi–Sahibganj Expressway News: झारखंड को नए साल में केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

रांची। नए साल की शुरुआत के साथ ही झारखंड को केंद्र की मोदी सरकार से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने रांची–साहिबगंज 4 लेन एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में 4 स्पीडी कॉरिडोर के विकास के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का भरोसा मिला है।