Jharkhand News

झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण: प्रशिक्षु पदाधिकारियों को संसदीय कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी

रांची: झारखण्ड वित्त सेवा एवं सहकारिता सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारियों ने आज झारखंड विधान सभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधानसभा के सभा कक्ष, पुस्तकालय कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और यह समझा कि सत्र के दौरान विधानसभा किस प्रकार संचालित होती है तथा समितियां कैसे कार्य करती हैं।