रांची में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल 10 जनवरी को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे मुख्य अतिथि
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 10 जनवरी को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
