दावोस में WEF बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन से बातचीत
दावोस। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में भाग लेने पहुंचे झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन के साथ विस्तृत चर्चा की। इस संवाद के दौरान झारखण्ड की वैश्विक मंच पर भागीदारी के उद्देश्य, राज्य की विकास प्राथमिकताओं तथा अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विज़न पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
