आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का देश के प्रतिष्ठित ‘वन टॉप्स’ सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में चयन
धनबाद। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है कि संस्थान की एक छात्र टीम को देशभर की टॉप 37 टीमों में शामिल किया गया है। इस टीम का चयन वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) के प्रतिष्ठित वन टॉप्स (वन टेप-आउट पर स्टूडेंट) प्रोग्राम के तहत हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में इंडस्ट्री-रेडी चिप डिजाइन टैलेंट तैयार करना है।
