टावर पर चढ़ी महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल
पूर्वी चंपारण। जिले के पीपराकोठी में मोबाइल टावर पर चढ़कर दबाव बनाने की कोशिश करने वाली महिला किरण देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के खतरनाक और कानून तोड़ने वाले कदम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
