पटना: ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, चेहरा ढककर प्रवेश पर रोक
पटना। बिहार के सर्राफा बाजार से एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त बनाने के उद्देश्य से बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां अब ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नक़ाब, हेलमेट या किसी भी प्रकार से चेहरा ढककर आने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर लिया गया है, जो कल से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगा।
