शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका माथा
रजरप्पा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी विवाह वर्षगांठ के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
