Jharkhand News Latest News National

पेसा नियमावली पर चंपाई सोरेन का सरकार पर हमला, बोले– आदिवासी समाज के साथ हुआ बड़ा धोखा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य गठन के पच्चीस वर्षों बाद पेसा नियमावली लागू की गई, लेकिन इसके माध्यम से आदिवासी समाज के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया है।