पेसा नियमावली 2025 का स्वागत, लेकिन JPRA में संशोधन के बिना अधिकार अधूरे : झारखंड जनाधिकार महासभा
झारखंड जनाधिकार महासभा (JJM) ने राज्य कैबिनेट द्वारा ‘झारखंड पेसा नियमावली 2025’ को दी गई मंजूरी का स्वागत किया है। महासभा ने इसे झारखंड के आदिवासी, मूलवासी समुदायों और ग्राम सभाओं द्वारा दशकों से चल रहे जल-जंगल-जमीन और स्वशासन के संघर्षों की ऐतिहासिक जीत बताया है।
