Jharkhand News National

झारखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण पर फोकस, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की अहम बैठक

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने आज समुदाय की दो सदस्यों हेमांशी और समीरा से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।