सरहुल पर्व के कारण JSSC की उत्पाद सिपाही परीक्षा स्थगित, अब 14 अप्रैल को होगी
रांची: सरहुल पर्व को ध्यान में रखते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही (Excise Constable) की लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों और परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए आयोग ने इसमें बदलाव किया है।
