Jharkhand News Latest News

पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, 16 को मशाल जुलूस और 17 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान

राजधानी रांची के करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया भवन में विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 16 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 17 जनवरी को पूरे झारखंड में बंद बुलाया जाएगा।