National Sports

22 साल का इंतजार खत्म ईस्ट बंगाल बना आईएसएल चैंपियन

ईस्ट बंगाल एफसी ने गुरुवार को पहली बार इंडियन सुपर लीग फुटबॉल चैंपियन बनने का सपना पूरा किया. इस जीत के साथ क्लब ने 22 साल से चला आ रहा खिताब का सूखा खत्म कर दिया. खिताब के लिए पांच टॉप टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें ईस्ट बंगाल ने बाजी मारी. किशोर भारती क्रीड़ांगन में इंटर काशी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ईस्ट बंगाल ने खिताब अपने नाम किया.