मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रिपल आईटी रांची की पीएचडी छात्रा सविता कच्छप को किया सम्मानित
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पीएचडी में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
