“Sustainable Mining and Ecological Restoration” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान कोल प्रबंधन (IICM), राँची में विज्ञान भारती के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड, IIT (ISM) धनबाद, CSIR-CIMFR, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से आयोजित “Sustainable Mining and Ecological Restoration” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता केवल खनन की नहीं, बल्कि सतत एवं उत्तरदायी खनन की है, जिसमें विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ें।
