बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किले में 24 मई को होगा विशाल सांस्कृतिक समागम
राजधानी दिल्ली में 24 मई को ऐतिहासिक लाल किला मैदान जनजातीय सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनने जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “जनजातीय सांस्कृतिक समागम” में देशभर के 550 से अधिक आदिवासी समुदायों के एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को जनजातीय समाज की सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
