‘मर्दानी 3’ का नया गाना रिलीज़, रानी मुखर्जी फिर बनीं ‘बब्बर शेरनी’
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। इस बार उनकी जंग एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ है, जिसमें वह समय के साथ दौड़ लगाते हुए 93 लापता लड़कियों को बचाने के मिशन पर निकलती नजर आएंगी।
