Jharkhand News National

NEET-UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी National Testing Agency (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पहले आयोजित परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस घोषणा के बाद करीब 22 लाख छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।