Jharkhand News

धूमधाम से मना बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस

रामगढ़। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर योद्धा को नमन किया।