झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने दी मंजूरी
रांची: झारखंड में सूचना के अधिकार (RTI) व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को सूचना आयुक्त नियुक्त किया जाएगा।
